Current Affairs
Hindi

चीन ने ग्रेफीन से बनाया इलेक्ट्रानिक पेपर

चीन के शोधकर्ताओं ने ग्रेफीन से इलेक्ट्रॉनिक पेपर बनाने में कामयाबी हासिल की है। 
•    ग्रेफीन ज्ञात पदार्थों में सबसे मजबूत और हल्का है। 
•    गुआंगझाऊ ओईडी टेक्नोलॉजीज के ने चोंगकिंग प्रांत में स्थित एक कंपनी के साथ मिलकर ग्रेफीन इलेक्ट्रानिक पेपर बनाया है।
•    ग्रेफीन की एक परत महज 0.335 नैनोमीटर मोटी होती है। यह सुचालक होता है। 
•    सामान्य इलेक्ट्रानिक पेपर के मुकाबले ग्रेफीन इलेक्ट्रॉनिक पेपर ज्यादा लचीला होगा। 
•    सामान्य इलेक्ट्रानिक पेपर में कीमती धातु इंडियम का इस्तेमाल किया जाता है। 
•    एक साल के अंदर पेपर का उत्पादन शुरू हो जाएगा। 
•    ग्रेफीन की मदद से कठोर या लचीला डिस्प्ले भी बनाया जा सकता है। 
•    इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद जैसे ई-रीडर्स और पहनने योग्य स्मार्ट डिवाइस का भी निर्माण संभव है।

All Rights Reserved Top Rankers