Current Affairs
Hindi

पियूष गोयल ने उज्जवल योजना की शुरुवात मध्यप्रदेश में की

30 अप्रैल 2016 को पियूष गोयल ने मध्य प्रदेश में सभी  के लिए सस्ती एल ई डी देने के संकल्प के साथ  राष्ट्रीय एलईडी कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
•    इस योजना को ऊर्जा दक्षता सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) और पावर मंत्रालय संयुक्त रूप से चला रहा है 
•    इस कार्यक्रम के तहत 3 करोड़ एलईडी बल्ब राज्य में अगले 6 महीनों में वितरित किया जाएगा।
•    माननीय प्रधानमंत्री ने जनवरी, 2015 में राष्ट्रीय एलईडी कार्यक्रम लांच किया था। 
•    इसमें 77 करोड़ चमकीले बल्बों को एलईडी बल्ब से बदलना था। 
•    उजाला 12 राज्यों-राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, झारखंड, बिहार तथा उत्तराखंड में सफलतापूर्वक चल रहा है। 
•    यह भारत में ऊर्जा क्षमता का नया रूप होगा। ऊर्जा क्षमता सेवा लिमिटेड (ईईएसएल) के सतत प्रयास से उजाला एलईडी के प्रति लोगों की धारणा बदलेगी और ऊर्जा सक्षमता बढ़ेगी। 
•    ईईएसएल ने देश में 7.47 करोड़ एलईडी बल्ब दिए हैं। इससे रोजाना 2.66 करोड़ केडब्ल्यूएच ऊर्जा की बचत हो रही है और इससे 1944 मेगावाट से अधिक की पीक मांग को टालने में मदद मिली है। 
•    इससे प्रतिदिन 21,550 टन सीओ2 कम करने में मदद मिली है और अनुमानतः रोजाना 10.64 करोड़ रुपए की लागत बचत हो रही है। 

All Rights Reserved Top Rankers