Current Affairs
Hindi

आयकर टैक्स सबसे ज्यादा महाराष्ट्र से

केंद्र सरकार की ओर से इनकम टैक्स के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। इसमें इनकम टैक्स भरने वाले टॉप 10 राज्यों की लिस्ट भी जारी की गई है। 

•    टैक्स भरने वाले राज्यों में महाराष्ट्र का नंबर पहला है। इसके बाद दिल्ली का नंबर आता है। इन दोनों राज्यों के लोग मिलकर अकेले देश का 50 फीसदी से ज्यादा टैक्स देते हैं।
•    आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र के लोग जहां कुल टैक्स का 39.9 फीसदी देते हैं, वहीं दिल्ली के लोगों का शेयर इसमें 13.1 फीसदी है।
•    देश के इतिहास में पहली बार इस तरह जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2011 में कुल व्यक्तिगत करदाताओं की संख्या चार करोड़ थी, जो 2014 में बढ़कर पांच करोड़ से कुछ अधिक हो गई थी।
•    वर्ष 2014-15 के दौरान महाराष्ट्र ने सबसे ज़्यादा 2.77 लाख करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष कर जमा किया। 
•    दूसरे स्थान पर 91,274 करोड़ रुपये के साथ राजधानी दिल्ली रह
•    देश की 120 करोड़ आबादी में सिर्फ 10 लाख लोग ही ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी इनकम 10 लाख या इससे ज्यादा दिखाई है।

All Rights Reserved Top Rankers