Current Affairs
Hindi

अमर एब्रोल, एयर एशिया इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त

एयर एशिया इंडिया ने 17 मार्च 2016 को अमर एब्रोल को मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्ति किया. उनकी नियुक्ति 1 अप्रैल 2016 से प्रभावी होगी. अमर एब्रोल, मित्तू चंदिल्या का स्थान लेंगे.
•    मित्तू चंदिल्या 1 जून 2013 से एयरएशिया इंडिया का सफल नेतृत्व कर रहे हैं और 31 मार्च 2016 को उनका अनुबंध समाप्त हो जाएगा.
•    एयर एशिया इंडिया ने अंकुर खन्ना को मुख्य वित्तीय अधिकारी और किरण जैन को वाणिज्यिक प्रमुख के पद पर नियुक्ति करने की घोषणा की है.
•    उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान से चार्टर्ड अकाउंटेंट में अध्ययन किया. 
•    उन्हें 20 वर्षों से अधिक समय तक कार्य करने का अनुभव हैं. 
•    वर्तमान में वह ट्यून मनी के सीईओ है, यहाँ उन्हें दक्षिण पूर्व एशिया में कम लागत वाली वित्तीय उत्पादों को वितरित करने की जिम्मेवारी दी गयी.
•    उन्होंने अमेरिकन एक्सप्रेस को 19 साल तक अपनी सेवाएँ दी..
•    2013 में ट्यून मनी को सेवाएँ देने से पहले उन्होंने हांगकांग, सिंगापुर, ब्रिटेन, भारत और मलेशिया सहित कई बाजारों में विविध टीमों का नेतृत्व किया.

All Rights Reserved Top Rankers