नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री लॉयड स्टाल शेपली का निधन
अमेरिकी गणितज्ञ और अर्थशास्त्री, नोबेल पुरस्कार विजेता लॉयड स्टाल शेपली का 12 मार्च 2016 को 92 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया. शेपली ने गणितीय अर्थशास्त्र और विशेष रूप से खेल के सिद्धांत के क्षेत्र में योगदान दिया. 2012 में उन्हें एल्विन रोथ के साथ अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
• उन्होंने आर्थिक सिद्धांत और खेल के सिद्धांत हेतु मौलिक योगदान दिया जो की प्रतिस्पर्धी व्यवहार हेतु आधुनिक समझ के लिए महत्वपूर्ण है.
• वर्ष 1967 में उन्होंने बांडरेवा के साथ बांडरेवा-शेपली सिद्धांत प्रस्तुत किया. इस सिद्धांत से "संतुलन" की धारणा का उद्गम हुआ, जो कि नॉन एम्प्टी कोर गेम्स (nonempty cores games) को समझने में आवश्यक है.
• उनकी रुचि के क्षेत्रों में गैर-सहकारी बाजार मॉडल, राजनीतिक खेल, लागत आवंटन और संगठन सिद्धांत शामिल हैं.
• एल्विन रोथ के साथ स्थिर आवंटन के सिद्धांत तथा बाजार डिजाइन के अभ्यास हेतु उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
• यह सिद्धांत प्रमुख आर्थिक समस्या का समाधान प्रस्तुत करता है - इसमे यह बताया गया है कि किस तरह विभिन्न क्षेत्रों से सम्बंधित खिलाड़ियों को उत्तम तरीके से एक मंच पर लाया जा सकता है.
• नोबेल पुरस्कार के अलावा उन्हें विभिन्न संस्थाओं ने असंख्य पुरस्कार और सम्मान से सम्मानित किया. जिसमे क्रमश: 1981 और 2013 में जॉन वॉन नयूमन्न सिद्धांत पुरस्कार और स्वर्ण हंस पुरस्कार शामिल है.





