केरल के पर्यटन अभियान ने गोल्डन सिटी गेट पुरस्कार जीता
केरल के पर्यटन अभियान ने 11 मार्च 2016 को वर्ल्ड्स ट्रैवल ट्रेड शो इंटरनेशनेल टूरिज्म-बोर्स बर्लिन (आईटीबी बर्लिन) 2016 में गोल्डन सिटी गेट का पुरस्कार जीता.
* न्यू वर्ल्ड नामक मल्टीमीडिया अभियान ने आईटीबी-बर्लिन 2016 में गोल्डन सिटी गेट का पुरस्कार जीता. गोल्डन सिटी गेट को पर्यटन संचार का ऑस्कर कहा जाता है.
* न्यू वर्ल्ड अभियान में तीन लघु फिल्मों का संकलन हैं जिन्हें मलयालम फिल्मकार अनवर रशीद ने निर्देशित किया. गोल्डन सिटी गेट पुरस्कार जूरी के अध्यक्ष वोल्फगैंग जो हैशर्ट (Wolfgang Jo Huschert) ने केरल ट्रैवल मार्ट के अब्राहम जॉर्ज को पुरस्कार प्रदान किया.
* इससे पहले केरल पर्यटन ने स्थायी पर्यटन के वैश्विक नेता के रूप में अपने योगदान के लिए संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्लूटीओ) का यूलिसिस पुरस्कार जीता था.
* न्यू वर्ल्ड अभियान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंदन में वर्ल्ड ट्रैवल मार्ट में यूएनडब्लूटीओ महासचिव तालेब रिफई द्वारा शुरू किया गया. यह फिल्म आम लोगों और केरल के वास्तविक स्थानों को प्रदर्शित करती है. इस फिल्म में स्थानीय समुदायों, घर का बना भोजन और सांस्कृतिक प्रदर्शन को दर्शाया गया है.





