Discussions
VISHAL

· started a discussion

· 1 Months ago

answer is B and D both according to passage..
but correct answer is shown that is A.
plz tell me the answer in detail.

Question:

निर्देश: दिए गए गद्यांश को ध्यान से पढ़िए और उस पर आधरित प्रश्नों के उत्तर दीजिए। 


कानून की डिग्री प्राप्त करने के बाद मेरे पिता सियालकोट लौट आए। मेरी आरम्भिक शिक्षा मुहल्ले की एक मस्जिद में हुई। शहर में दो स्कूल थे एक स्कॉच मिशन की और दूसरा अमेरिकी मिशन की निगरानी में चलते थे। मैंने स्कॉच मिशन के स्कूल में प्रवेश ले लिया। यह हमारे घर से नजदीक था। यह जमाना जबरदस्त राजनीतिक उथल-पुथल का था। प्रथम विश्वयुद्ध समाप्त हो चुका था और भारत में कई राष्ट्रीय आंदोलन आकर्षण का केन्‍द्र बन रहे थे। कांग्रेस के आंदोलन में हिंदू और मुसलमान दोनों ही कौमें हिस्सा ले रही थीं लेकिन इस आंदोलन में हिंदुओं की बहुलता थी। दूसरी ओर मुसलमानों की तरफ से चलाया जाने वाला खिलाफत आंदोलन था।

प्रथम विश्वयुद्ध की समाप्ति पर परिदृश्य यह था कि तुर्क कौम ब्रितानी और यूनानी आक्रांताओं के विरूद्ध पंक्तिबद्ध थी परन्तु उसमान वंशीय खिलाफत को बचाया नहीं जा सका और तुर्की अंततः कमाल अतातुर्क के क्रांतिकारी विचारों के प्रभाव में आ गया जिन्हें आधुनिक तुर्की का निर्माता कहा जाता है। एक तीसरा आंदोलन सिखों का अकाली आंदोलन था जो सिखों के सभी गुरूद्वारों को अपने अधीन लेने के लिए आंदोलनरत् था। इस प्रकार लगभग छह-सात साल तक हिन्दू, मुस्लिम और सिख तीनों ही अंग्रेजों के विरूद्ध एक साझे एजेंडे के तहत आंदोलन चलाते रहे।

हमारे छोटे-से शहर सियालाकोट में जब भी महात्मा गाँधी, मोतीलाल नेहरू और सिखों के नेता आते थे, तो पूरा शहर सजाया जाता, बड़े-बड़े स्वागत किए जाते थे। और पूरा शहर उन नेताओं के स्वागत में उमड़ पड़ता था। राजनीतिक गहमागहमी का यह दौर हमारे मन पर अपना प्रभाव छोड़ने का कारण बना।

इस दौरान रूस में अक्टूबर क्रांति घटित हो चुकी थी और इसका समाचार सियालाकोट तक भी पहुँच रहा था। मैंने लोगों को कहते सुना कि रूस में लेनिन नाम के एक व्यक्ति ने वहाँ  के बादशाह का तख्ता उलट दिया है और सारी सम्पत्ति श्रमजीवियों में बाँट दी है।

शहर के स्कूल किसकी निगरानी में चलते थे?

Options:
A)

केवल स्कॉच मिशन

B)

केवल अमेरिकी मिशन

C)

यूरोपीय मिशन  

D)

1 और 2 दोनों 

E)

उपरोक्त में से कोई नहीं

Solution:

Ans:(d)

शहर में दो स्कूल थे, एक स्कॉच मिशन की और दूसरा अमेरिकी मिशन की निगरानी में चलते थे। 

Knowledge Expert

· commented

· 1 Months ago

Dear Student,
The required changes has been made.
Keep learning with us.
Thank You
Team Toprankers

All Rights Reserved Top Rankers