Current Affairs
Hindi

सिक्किम सरकारी आंकड़ों का पोर्टल लांच करने वाला भारत का पहला राज्य बना

सिक्किम देश का पहला राज्य बन गया जिसके सभी  सरकारी आंकड़ों को  ' sikkim.data.gov.in ' पोर्टल से जोड़ दिया गया है।
•    पोर्टल लोकसभा सांसद पी डी राय द्वारा शुरू किया गया था।
•    पोर्टल सिक्किम के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग और दिल्ली के एनआईसी टीम द्वारा विकसित किया गया है ।
•    सिक्किम भारत का एक पर्वतीय राज्य है। 
•    सिक्किम की जनसंख्या भारत के राज्यों में न्यूनतम तथा क्षेत्रफल गोआ के पश्चात न्यूनतम है। 
•    सिक्किम नामग्याल राजतन्त्र द्वारा शासित एक स्वतन्त्र राज्य था, परन्तु प्रशासनिक समस्यायों के चलते तथा भारत से विलय के जनमत के कारण एक जनमत-संग्रह के अनुसार भारत में विलीन हो गया।
•    उसी जनमत संग्रह के पश्चात राजतन्त्र का अन्त तथा भारतीय संविधान की नियम-प्रणाली के ढाचें में प्रजातन्त्र का उदय हुआ।
•    अंगूठे के आकार का यह राज्य पश्चिम में नेपाल, उत्तर तथा पूर्व में चीनी तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र तथा दक्षिण-पूर्व में भूटान से लगा हुआ है। 
•    भारत का पश्चिम बंगाल राज्य इसके दक्षिण में है।
•    अंग्रेजी, नेपाली, लेप्चा, भूटिया, लिंबू तथा हिन्दी आधिकारिक भाषाएँ हैं परन्तु लिखित व्यवहार में अंग्रेजी का ही उपयोग होता है। 
•    हिन्दू तथा बज्रयान बौद्ध धर्म सिक्किम के प्रमुख धर्म हैं। 
•    गंगटोक राजधानी तथा सबसे बड़ा शहर है।

All Rights Reserved Top Rankers