Current Affairs
Hindi

रेलवे एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का सुरक्षा कोष बनाएगा

केंद्र सरकार ने बुधवार को संसद में कहा कि भारतीय रेल सुरक्षा मानक में सुधार लाने के लिए एक लाख करोड़ रुपये से अधिक राशि का एक कोष तैयार किया जा रहा है।
•    रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के मुताबिक रेल बोर्ड ने एक राष्ट्रीय रेल संरक्षा कोष बनाने के लिए ठोस प्रस्ताव पेश करने हेतु एक समिति बनाई है।
•    सिन्हा ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में कहा रेल मंत्रालय ने 110237 करोड़ रुपये के आरआरएसके के गठन के लिए एक समिति गठित की है।" मंत्री ने कहा कि रेल बोर्ड के कार्यकारी निदेशक-सिविल इंजीनियरिंग (प्लानिंग) को समिति का संयोजक बनाया गया है।
•    भारतीय रेल (आईआर) एशिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है तथा एकल प्रबंधनाधीन यह विश्व का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। यह 150  वर्षों से भी अधिक समय तक भारत के परिवहन क्षेत्र का मुख्य संघटक रहा है। यह विश्व का सबसे बड़ा नियोक्ता है इसके 16 लाख से भी अधिक कर्मचारी हैं। 
•    यह न केवल देश की मूल संरचनात्मकक आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है अपितु बिखरे हुए क्षेत्रों को एक साथ जोड़ने में और देश राष्ट्रीतय अखंडता का भी संवर्धन करता है। 
•    राष्ट्री य आपात स्थिति के दौरान आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचाने में भारतीय रेलवे अग्रणी रहा है।
•    अर्थव्यस्था में अंतर्देशीय परिवहन का रेल मुख्य माध्यम है। 
•    यह ऊर्जा सक्षम परिवहन मोड जो बड़ी मात्रा में जनशक्ति के आवागमन के लिए बड़ा ही आदर्श एवं उपयुक्त हैबड़ी मात्रा में वस्तुओं को लाने ले जाने तथा लंबी दूरी की यात्रा के लिए अत्यन्त उपयुक्त है। 
•    यह देश की जीवन धारा है और इसके सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए इनका महत्वपूर्ण स्थान है। 
•    सुस्थापित रेल प्रणाली देश के दूरतम स्था्नों से लोगों को एक साथ मिलाती है और व्यापार करना दृश्य दर्शनतीर्थ और शिक्षा संभव बनाती है। 
•    यह जीवन स्तर सुधारती है और इस प्रकार से उद्योग और कृषि का विकासशील त्वरित करने में सहायता करता है।

All Rights Reserved Top Rankers