Updated On : April 3, 2023
भारत में पिछले आठ साल में शिकार और अन्य कारणों से 750 बाघ मारे गए हैं। मध्य प्रदेश में सर्वाधिक 173 बाघों की मौत हुई है। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) ने सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत इस पीटीआई संवाददाता द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। इसने कहा कि इन बाघों में से 369 की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई तथा 168 बाघों की मौत शिकारियों द्वारा शिकार किए जाने की वजह से हुई। 70 मौतों के बारे में अभी जांच चल रही है, जबकि 42 बाघों की मौत दुर्घटना और संघर्ष की घटनाओं जैसे अप्राकृतिक कारणों से हुई।
एनटीसीए ने बताया कि 2012 से 2019 तक आठ साल की अवधि के दौरान देशभर में 101 बाघों के अवशेष भी बरामद हुए। इससे 2010 से मई 2020 तक हुई बाघों की मौतों का विवरण साझा करने का आग्रह किया गया था। हालांकि, इसने 2012 से लेकर आठ साल की अवधि का ब्योरा ही उपलब्ध कराया। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दिसंबर में कहा था कि देश में पिछले चार साल में बाघों की संख्या में 750 की वृद्धि हुई और कुल बाघों की संख्या 2,226 से बढ़कर 2,976 हो गई है। जावड़ेकर ने राज्यसभा में एक पूरक प्रश्न के जवाब में कहा था, ‘‘अब बाघों की संख्या 2,976 है। हमें अपनी संपूर्ण पारिस्थितिकी पर गर्व होना चाहिए। पिछले चार साल में बाघों की संख्या में 750 की वृद्धि हुई है।’’
भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो और आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) के बीच अंतरिक्ष जागरूकता और खगोल भौतिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर काम करने के लिए करार हुआ है। इसरो के विज्ञान सचिव आर उमामहेश्वरन और एरीस के निदेशक दीपांकर बनर्जी के बीच वर्चुअल बातचीत के दौरान समझौता हुआ।
इसरो की ओर से जारी बयान के मुताबिक दोनों संस्थान अंतरिक्ष के मलबे से भारतीय सैटेलाइटों को बचाने के लिए काम करेंगे। इसके तहत अंतरिक्ष में घूमने वाली वस्तुओं पर नजर रखना, उनका विश्लेषण करना और अंतरिक्ष के मौसम का अध्ययन आदि शामिल हैं। ये अंतरिक्ष जागरूकता और प्रबंधन के महत्वपूर्ण पहलू हैं।
देश के भविष्य के अंतरिक्ष कार्यक्रम हमारे अनुसंधान एवं विकास विभाग की तैयारियों पर निर्भर करते हैं। इस करार के बाद दोनों संस्थानों को वैज्ञानिक एक साथ खगोल भौतिकी के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों का अध्ययन करेंगे और उनके आधार पर भविष्य के अंतरिक्ष कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी।
कन्नड़ अभिनेता चिरंजीवी सरजा का निधन हो गया। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 'वायुपुत्र' फिल्म से की थी। उन्होंने Samhaara, Aadyaa, Khaki, Sinnga, Amma I Love You, Prema Baraha, Dandam Dashagunam और Varadhanayaka जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। उनकी आखिरी कन्नड़ फिल्म एक्शन-ड्रामा शिवार्जुना थी।
हर साल विश्व स्तर पर 8 जून को World Ocean Day यानि विश्व महासागर दिवस मनाया जाता है। यह दिन हमारे जीवन में महासागर के महत्व और इनके संरक्षण के लिए जरुरी प्रयासों के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
संयुक्त राष्ट्र विश्व महासागरीय दिवस 2020 का विषय “Innovation for a Sustainable Ocean” है। नवाचार- नवीनतम प्रयासों, विचारों, या उत्पादों की शुरूआत से संबंधित है - एक गतिशील शब्द है और जो मौलिक रूप से आशा से भरा हुआ है।'
इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों को समुद्र पर मानव कार्यों के प्रभाव की सामान्य जानकारी देना है, महासागरों के लिए नागरिकों के विश्वव्यापी अभियान को चलाना, और दुनिया के महासागरों के स्थायी प्रबंधन के लिए एक परियोजना पर दुनिया की आबादी को जुटाना और एकजुट करना है। सभी को बताना कि ये भोजन और चिकित्सा का एक प्रमुख स्रोत होने के साथ-साथ जीवमंडल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी हैं।
Frequently Asked Questions
Why is it important to read newspapers daily?
How to make my general knowledge and current affairs stronger?
How to remember GK and current affairs for competitive exams?
Which is the best app for daily news?
Which is the best app for current affairs?
How to stay informed about current events?
Which is the best online current affairs site for competitive exams?
Which website is good for the latest current affairs?
April 3, 2023