Updated On : April 3, 2023
कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) - आधारित "आत्मनिर्भर स्किल्ड एम्प्लॉई मैपिंग (ASEEM)" डिजिटल प्लेटफॉर्म को शुरू किया गया है। इस मंच का उद्देश्य रोजगार क्षेत्रों में कुशल कार्यबल की मांग-आपूर्ति के अन्तर को कम करना और सूचना प्रवाह में सुधार करना है। क्षेत्रों और स्थानीय उद्योग की मांगों के आधार पर श्रमिकों का विवरण पोर्टल द्वारा पर डाला जाएगा।
ASEEM पोर्टल स्थायी आजीविका के अवसरों को तलाशने में कुशल लोगों की सहायता करेगा। यह उद्योग-संबंधित कौशल प्राप्त करने और विशेष रूप से C-19 महामारी के पश्चात के समय में उभरते रोजगार के अवसरों का पता लगाने में कुशल कर्मचारियों की मदद करेगा। यह मंच नियोक्ताओं को कुशल कार्यबल की उपलब्धता की जांच करने और उनकी भर्ती योजनाओं को तैयार करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा।
ASEEM को राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) ने बेंगलुरु स्थित कंपनी Betterplace के साथ मिलकर विकसित किया है। इस मंच का प्रबंधन राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) द्वारा किया जाएगा।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई के पास एशिया के सबसे बड़े प्रमाणित टियर IV डेटा सेंटर का वर्चुअल उद्घाटन किया है। Yotta NM1 डेटा सेंटर बिल्डिंग भारत में सबसे बड़ा टियर IV डेटा सेंटर है। इसे दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा डाटा सेंटर होने का दावा भी किया जा रहा है। इस निजी डेटा सेंटर का उपयोग इंजीनियरिंग और रियल एस्टेट व्यवसायों द्वारा किया जाएगा।
महामारी की मार से चालू वित्त वर्ष 2020-21 में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में 3 फीसदी की गिरावट आने का अनुमान है। विदेशी ब्रोकरेज कंपनी बोफा सिक्योरिटीज ने यह अनुमान लगाया है। बोफा सिक्योरिटीज (BofA Securities) ने गुरुवार को कहा कि उसका यह अनुमान इस बात पर आधारित है कि अगले महीने से अर्थव्यवस्था पूरी तरह खुल जाएगी। बोफा ने कहा कि रिजर्व बैंक मुक्त बाजार परिचालन के जरिये 95 अरब डॉलर तक के सरकारी बॉन्ड की खरीद के जरिये राजकोषीय घाटे का मौद्रिकरण करेगा। इसके अलावा उसके 127 अरब डॉलर के पुनर्मूल्यांकन आरक्षित कोष का इस्तेमाल भी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के पुन: पूंजीकरण के लिए किया जा सकता है।
महामारी की वजह से अर्थशास्त्री चालू वित्त वर्ष के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था के वृद्धि अनुमान में बड़ी कटौती कर रही है। रिजर्व बैंक (RBI) और अर्थव्यवस्था की निगरानी करने वाले अन्य निकायों का मानना है कि चालू वित्त वर्ष में भारत के सकल घरेलू उत्पाद में गिरावट आएगी। कुछ अनुमानों में तो कहा गया है कि भारत की जीडीपी 7 फीसदी तक घट सकती है।
April 3, 2023