चीन ने 23 मई 2016 को अपने पुराने सहयोगी सूडान के साथ 600 मेगावाट परमाणु रिएक्टर के निर्माण पर समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

•    ये समझौता नूर बेकरी के नेतृत्व में एक चीनी प्रतिनिधिमंडल के सूडान में तीन दिन की यात्रा के दौरान हस्ताक्षर किए गए थे।
•    वो राष्ट्रीय ऊर्जा प्रशासन के प्रमुख और राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग के उप निदेशक है।
•    चीनी सरकार के स्वामित्व वाली राष्ट्रीय परमाणु निगम ने सूडान के साथ परमाणु ऊर्जा के विकास के लिए 600 मेगावाट के परमाणु रिएक्टर बनवाने के लिए दो समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
•    चीन पहले से ही पकिस्तान में परमाणु बिजली रिएक्टरों का निर्माण करता आया है और वर्तमान में कराची में दो 1100 मेगावाट रिएक्टरों का निर्माण कर रहा है
•    सूडान उत्तरी पूर्व अफ्रीका में स्थित एक देश है। 
•    यह अफ्रीका और अरब जगत का सबसे बड़ा देश है, इसके अलावा क्षेत्रफल के लिहाज से दुनिया का दसवां सबसे बड़ा देश है। 
•    इसके उत्तर में मिस्र, उत्तर पूर्व में लाल सागर, पूर्व में इरिट्रिया और इथियोपिया, दक्षिणपूर्व में युगांडा और केन्या, दक्षिण पश्चिम में कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और मध्य अफ़्रीकी गणराज्य, पश्चिम में चाड और पश्चिमोत्तर में लीबिया स्थित है। 
•    दुनिया की सबसे लंबी नदी नील नदी, देश को पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में विभाजित करती है। इसकी राजधानी खार्तूम है।