छत्तीसगढ़ , महाराष्ट्र , गुजरात के बाद अब दिल्ली और उत्तर प्रदेश सरकारों ने भी  फिल्म 'नीरजा' को कर मुक्त घोषित कर दिया। वर्ष 1986 में हुए पैन एम विमान के अपहरण के दौरान 350 यात्रियों को बचाते हुए अपनी जान गंवाने वाली युवा विमान परिचारिका नीरजा भानोट के जीवन पर बनी इस फिल्म में मुख्य किरदार अभिनेत्री सोनम कपूर ने निभाया है। 
•    राम माधवानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शबाना आजमी, शेखर रविजानी, जिम सार्ब और योगेन्द्र टीकू प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
•    नीरजा भनोट (7 सितंबर 1963- 5 सितंबर 1986) मुंबई में पैन ऍम एयरलाइन्स (Pan Am Airlines) की विमान परिचारिका थीं। 
•    5 सितंबर 1986 के मुम्बई से न्यूयॉर्क जा रहे पैन एम फ्लाइट 73 के अपहृत विमान में यात्रियों की सहायता एवं सुरक्षा करते हुए वे आतंकवादियों की गोलियों का 

शिकार हो गईं थीं।
•    उनकी बहादुरी के लिये मरणोपरांत उन्हें भारत सरकार ने शान्ति काल के अपने सर्वोच्च वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया और साथ ही पाकिस्तान सरकार और अमरीकी सरकार ने भी उन्हें इस वीरता के लिये सम्मानित किया है।
•    रजा को भारत सरकार ने इस अदभुत वीरता और साहस के लिए मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया जो भारत का सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार है।
•    अपनी वीरगति के समय नीरजा भनोट की उम्र 23 साल थी। इस प्रकार वे यह पदक प्राप्त करने वाली पहली महिला और सबसे कम आयु की नागरिक भी बन गईं। 
•    पाकिस्तान सरकार की ओर से उन्हें तमगा-ए-इन्सानियत से नवाज़ा गया।
•    अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नीरजा का नाम हीरोइन ऑफ हाईजैक के तौर पर मशहूर है। वर्ष 2004 में उनके सम्मान में भारत सरकार ने एक डाक टिकट भी जारी किया
•    अमेरिका ने वर्ष 2005 में उन्हें जस्टिस फॉर क्राइम अवार्ड दिया है।