फोर्ब्स् पत्रिका ने दुनिया की सबसे धनी हस्तियों की इस साल की सूची में 190 महिला अरबपतियों को शामिल किया है
•    इस साल की सूची में कुल 1810 अरबपति हैं जिनमें से 190 महिला हैं। 
•    यह संख्या 2015 में 197 थी। 
•    दुनिया के सबसे धनी या अरबपतियों की कुल संख्या के लिहाज से महिलाओं का हिस्सा बहुत ही कम यानी 10 प्रतिशत से थोड़ा अधिक है।
•    इस सूची में शामिल महिलाओं में पांच भारतीय भी हैं। 
•    इनमें सावित्री जिंदल एवं परिवार को 453वें स्थान पर रखा गया है।
•    मीडिया घराने बेनेट, कॉलमैन ऐंड कंपनी की प्रमुख इंदु जैन को ग्लोबल लेवल पर 549वां स्थान दिया गया है। उनकी संपत्ति 3.1 अरब डॉलर आंकी गई है। 
•    लिस्ट में पहली बार शामिल स्मिता कृष्णा गोदरेज 810वें स्थान पर रहीं .
•    लीना तिवारी 1067वें स्थान पर और विनोद गुप्ता को 157वें स्थान पर रखा गया है। लिस्ट में सबसे धनी महिला के रूप में लोरेल की लिलिएन बेटनकोर्ट हैं जिन्हें 11वां स्थान मिला है।