23 मार्च 2016 विश्व मौसम विज्ञान दिवस
23 मार्च 2016 को विश्व मौसम विज्ञान दिवस-2016 (डब्ल्यूएमडी) मनाया गया, इस वर्ष का विषय था – गर्म, सूखा, भीगा - भविष्य का चेहरा.
• डब्ल्यूएमडी-2016 के विषय द्वारा जलवायु परिवर्तन पर ध्यान केन्द्रित करने का प्रयास किया गया है क्योंकि बदलते मौसम के कारण मौसम में असमय एवं अप्राकृतिक परिवर्तन आ रहे हैं.
• प्रत्येक वर्ष इस दिन जलवायु परिवर्तन से संबंधित शोध किये जाने पर पुरस्कार भी दिए जाते हैं.
• इस पुरस्कार में अन्तरराष्ट्रीय मौसम विज्ञान संगठन पुरस्कार, प्रोफेसर डॉ विल्हो वैसैला पुरस्कार एवं द नोरबर्ट गेबियअर मम्म अन्तरराष्ट्रीय पुरस्कार शामिल हैं.
• 23 मार्च को मनाया जाने वाला अन्तरराष्ट्रीय मौसम विज्ञान वर्ष 1950 में विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) कन्वेंशन आरंभ किये जाने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है.
• डब्ल्यूएमओ, मौसम विज्ञान की जानकारी देने के लिए संयुक्त राष्ट्र की विशेष एजेंसी है जिसे 1951 में भू-विज्ञान एवं जल विज्ञान सम्बन्धी परिचालन के लिए आरंभ किया गया.
• इसका गठन अन्तरराष्ट्रीय मौसम विज्ञान संगठन (आईएमओ) से हुआ जिसे 1873 में आरंभ किया गया. वर्तमान में 189 सदस्य राष्ट्र इसमें शामिल हैं.
• वर्ष 2015 में विश्व मौसम विज्ञान दिवस का विषय था - जलवायु कार्य योजना हेतु जलवायु ज्ञान.