दुनिया के अच्छे देशों की ताजा सूची में भारत 70वें नंबर पर है। 
•    जबकि स्वीडन इस सूची में सबसे ऊपर है। ‘द गुड कंट्री इंडेक्स-2015’ नामक सूची में दुनिया के 163 देशों को शामिल किया गया है। 
•    इसमें भारत का नंबर 70 है जबकि स्वीडन को आधिकारिक रूप से दुनिया का सबसे अच्छा देश का दर्जा मिला है।
•    किसी मुल्क में मिलने वाली मूलभूत सुविधाएं, लोगों का जीवन स्तर आदि को ध्यान में रखते हुए ‘द गुड कंट्री सर्वे’ किया गया। 
•    सूची को तैयार करने के लिए 163 देशों के विभिन्न क्षेत्रों में वैश्विक योगदान को परखा गया। 
•    इनमें विज्ञान एवं तकनीक, संस्कृति, इंटरनेशनल पीस एंड सिक्योरिटी, वर्ल्ड ऑर्डर, प्लैनेट एंड क्लाइमेट, ऐश्वर्य और समानता, सेहत जैसे विषयों को शामिल किया गया।
•    कुल 35 मानकों के आधार पर किए गए सर्वे के मुताबिक दुनिया के 163 सबसे अच्छे देशों की सूची तैयार की गई। मजे की बात की टॉप टेन देशों की सूची में कोई भी एशियाई देश शामिल नहीं है।
•    बेहतीन देश
•    1 स्वीडन   2 डेनमार्क
•    3 नीदरलैंड   4 यूनाइटेड किंगडम
•    5 जर्मनी   6 फिनलैंड
•    7 कनाडा   8 फ्रांस
•    9 ऑस्ट्रिया   10 न्यूजीलैंड
•    19वें नंबर है सर्वे में जापान जो एशियाई देशों में ऊपर है
•    21वें स्थान पर है अमेरिका, 85वें स्थान पर श्रीलंका
•    27वें स्थान पर है इस सर्वे में चीन
•    117वें स्थान पर पड़ोसी देश पाकिस्तान