विश्व की 2000 सबसे बड़ी और शक्तिशाली सूचीबद्ध कंपनियों में से 56 भारत में हैं।
•    यह बात फोर्ब्स की सालाना सूची में कही गई, जिसमें 579 कंपनियों के साथ अमेरिका शीर्ष पर है।
•    मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज फोर्ब्स 2015 की 'ग्लोबल 2000' सूची में 56 भारतीय कंपनियों में अग्रणी है।
•    इस सूची में विश्व की सबसे बड़ी कंपनियों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई है और इससे स्पष्ट है कि मौजूदा वैश्विक कारोबार परिदृश्य में अमेरिका और चीन प्रभुत्व की स्थिति में है।
•    पहली बार चीन के चार सबसे बड़े बैंक शीर्ष चार स्थानों पर हैं।
•    चीन में विश्व की 232 सबसे बड़ी कंपनियां हैं और यह पहली बार जापान को पार कर अन्य देशों से आगे बढ़ गया है।
•    इधर 218 कंपनियों के साथ जापान तीसरे स्थान पर आ गया है।
•    रिलायंस इंडस्ट्रीज इस सूची में 142वें स्थान पर है जो पिछले साल के 135वें स्थान से नीचे है। रिलायंस का बाजार मूल्यांकन 42.9 अरब डॉलर और बिक्री 71.7 अरब डॉलर रहा है।
•    रिलायंस के बाद भारतीय स्टेट बैंक का स्थान रहा जो 152वें स्थान पर है और उसका बाजार मूल्यांकन 33 अरब डॉलर है।
•    जिन अन्य भारतीय कंपनियों से इस सूची में जगह बनाई उनमें 
•    ओएनजीसी (183), 
•    टाटा मोटर्स (263), 
•    आईसीआईसीअई बैंक (283),
•    इंडियन ऑयल (349), 
•    एचडीएफसी बैंक (376), 
•    एनटीपीसी (431), 
•    टीसीएस (485), 
•    भारती एयरटेल (506), 
•    एक्सिस बैंक (558), 
•    इन्फोसिस (672), 
•    भारत पेट्रोलियम (757), 
•    विप्रो (811), 
•    टाटा स्टील (903) 
•    अडाणी एंटर प्राइजेज (944)