अमेरिका स्थित रॉकफेलर फाउंडेशन ने दुनिया की 100 सबसे अधिक लचीले शहरों की सूची के अपने तीसरे और अंतिम चरण में जयपुर और पुणे का चयन किया है।

•    रॉकफेलर सामाजिक और आर्थिक चुनौतियों का सामना करने के लिए शहरों को और लचीला बनाने के लिए मदद करता है जिसमे  तकनीकी सहायता और $200 मिलियन की राशि भी प्रमुखता से शामिल है 
•    सूची के पहले दो चरणों में सूरत, बेंगलुरू और चेन्नई शामिल हैं 
•    वर्ष 2009 में पुणे नगर निगम (पीएमसी) दुनिया के 1,000 शहरों के आपदा प्रबंधन के प्रयासों में संयुक्त राष्ट्र मिशन का एक हिस्सा बना था .
•    पुणे भारत के महाराष्ट्र राज्य का एक महत्त्वपूर्ण शहर है। यह शहर महाराष्ट्र के पश्चिम भाग, मुला व मूठा इन दो नदियों के किनारे बसा है और पुणे जिला का प्रशासकीय मुख्यालय है।
•    पुणे भारत का छठवां सबसे बड़ा शहर व महाराष्ट्र का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। सार्वजनिक सुख-सुविधा व विकास के हिसाब से पुणे महाराष्ट्र मे मुंबई के बाद अग्रसर है।