टाइम मैगजीन की ओर से जारी दुनिया की 100 प्रभावशाली हस्तियों की सूची में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन और टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा समेत कई भारतीयों को जगह मिली है।
•    प्रतिष्ठित मैगजीन ने 21 अप्रैल 2016 को अपनी सालाना सूची जारी की। सूची में कला, विज्ञान, समाज, प्रौद्योगिकी समेत अन्य क्षेत्रों के अग्रणी लोगों को शामिल किया गया है। 
•    राजन को दूरदृष्टि वाला बैंक अधिकारी करार देते हुए टाइम ने कहा कि वह ऐसे गिने-चुने अर्थशास्त्रियों में शामिल हैं, जिन्होंने वैश्विक संकट तथा आर्थिक गिरावट के वक्त भारत को रास्ता दिखाया।
•    इनके अलावा सूची में फ्लिपकार्ट के बिन्नी बंसल और सचिन बंसल, सामाजिक कार्यकर्ता सुनीता नारायण, हास्य कलाकार अजीज अंसारी, लास्ट माइल हेल्थ के सीईओ राज पंजाबी और गूगल के भारतीय मूल के सीईओ सुंदर पिचाई का भी नाम शामिल है।
•    सूची में शामिल वैश्विक हस्तियों में फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा, फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद, म्यांमार की नेता आंग सान सू की आदि के नाम हैं। 
पिछले साल सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम भी शामिल था। हालांकि इस साल उनका नाम नहीं है।