‘द बीटल्स’ के संगीत निर्माता जॉर्ज मार्टिन का निधन
ब्रिटेन के मशहूर म्यूजिक बैंड ‘द बीटल्स’ के संगीत निर्माता जॉर्ज मार्टिन का 8 मार्च को निधन हो गया। वो 90 वर्ष के थे।
• जॉर्ज का संगीत करियर सात दशकों का है।
• तीन जनवरी, 1926 को लंदन में जन्मे जॉर्ज की रूचि शुरुआत से ही पियानो और ऑर्केस्ट्रा बजाने में थी।
• वो बीटल्स से सात वर्षो के उनके साथ के चलते मशहूर हुए।
• उन्होंने 1962 तक बैंड के लिए जबर्दस्त धुनें तैयार की और रिकॉर्डिग तकनीक का उपयोग कर उसे आगे ले गए।
• जॉर्ज ने ही बीटल्स के अल्बम ‘प्लीज प्लीज मी’ की ताल को रफ्तार दी।
• 1967 में ‘पेनी लेन’ और ‘स्ट्रॉबेरी फील्ड्स फोरेवर’ गानों से जॉर्ज का हुनर चरम पर पहुंच चुका था।
• बीटल्स के सदस्य पॉल मैककार्टनी ने एक बयान में कहा कि ‘जॉर्ज उनके लिए पिता की तरह थे।’
• द बीटल्स 1960 का एक अन्ग्रेज़ी रॉक बैन्ड था जिसका निर्माण लिवरपूल में किया गया था। जॉन लेनन, पॉल मेकारटनि, जोर्ज हैरिसन और रिंगो स्टार के साथ वे व्यापक प्रभावशाली कलाकार के रूप मे माने जाते है।