चारुतर आरोग्य मंडल की निदेशक एवं राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की पूर्व निदेशक अमृता पटेल को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 3 मार्च 2016 को प्रतिष्ठित महिंद्रा समृद्धि कृषि शिरोमणि सम्मान (लाइफटाइम अचीवमेंट) से पुरस्कृत किया गया. 
•    केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने उन्हें देश में कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने पर यह पुरस्कार प्रदान किया.
•    वर्ष 2011 में आरंभ किया गया महिन्द्रा समृद्धि इंडिया एग्री पुरस्कार कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और किसानों के हितों के लिए किये गये कार्यों के कारण दिया जाता है.
•    वर्ष 2016 के महिन्द्रा समृद्धि इंडिया एग्री पुरस्कार के अन्य विजेता हैं :
•    महिंद्रा समृद्धि कृषि सम्राट सम्मान – वर्ष का सर्वश्रेष्ठ किसान (पुरुष)
•    5 एकड़ से कम भूमि  - महेंद्र पाटीदार
•    5 से 20 एकड़ भूमि  - कृषणपाल सिंह मौर्य
•    20 एकड़ से अधिक भूमि – नीलम दत्ता
•    महिंद्रा समृद्धि कृषि प्रेरणा सम्मान - वर्ष का सर्वश्रेष्ठ किसान (महिला) - सुगन बाई पाटीदार
•    महिंद्रा समृद्धि कृषि युवा सम्मान -  वर्ष का सर्वश्रेष्ठ किसान (युवा) - पी जवाहर राजा
•    महिंद्रा समृद्धि कृषि संस्थान सम्मान-  सार्वजनिक क्षेत्र के संगठनों के लिए - आचार्य एनजी रंगा कृषि विश्वविद्यालय, हैदराबाद
•    महिंद्रा समृद्धि कृषि सहयोग सम्मान – एनजीओ/एसएचजी के लिए -राजस्थान ग्रामीण विकास प्रबंधन संस्थान, उदयपुर
•    महिंद्रा समृद्धि कृषि विज्ञान केंद्र सम्मान – वर्ष के सर्वश्रेष्ठ केवीके हेतु-कृषि विज्ञान केंद्र, कडप्पा
•    अमृता पटेल ने विश्व के सबसे बड़े विकास कार्यक्रम, ऑपरेशन फ्लड, में महत्वपूर्ण योगदान दिया.
•    इस कार्यक्रम से देश में वृहद स्तर पर राष्ट्रीय डेयरी सहकारी संरचना को बढ़ावा देने के लिए हर प्रकार की सहायता की. इस कार्यक्रम की सफलता ने देश के लाखों छोटे एवं हाशिये पर मौजूद दुग्ध उत्पादकों के जीवन को बदल कर रख दिया.
•    उन्हें वर्ष 2002 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया.