श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व क्रिकेटर अरविंद डी सिल्वा की अध्यक्षता में 8 मार्च 2016 को एक नए राष्ट्रीय क्रिकेट चयन समिति का गठन किया.
• समिति के अन्य सदस्यों में श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा, रोमेश कालूवितराना, पूर्व आफ स्पिनर रंजीत मदुरासिंघे और ललित कालूपेरुमा शामिल हैं.
• यह समिति कपिला विजुगनाजयवर्दने की अध्यक्षता वाली चयन समिति का स्थान लेगी जो अप्रैल 2015 में नियुक्त की गई.
• विजुगनावर्दने चयन समिति को श्रीलंका बोर्ड द्वारा बर्खास्त कर दिया गया था.
• विजुगनावर्दने चयन समिति को बर्खास्त करने का कारण बांग्लादेश में संपन्न एशिया कप और भारत में द्विपक्षीय श्रृंखला में राष्ट्रीय टीम के खराब प्रदर्शन था.
• जनवरी 2016 में, श्रीलंका ने न्यूजीलैंड से हारने के बाद आईसीसी टी20 रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान गवां दिया था.
• इसके अलावा, बोर्ड ने टी 20 क्रिकेट विश्व कप के लिए कप्तान एंजेलो मैथ्यूज टीम का कप्तान और दिनेश चांदीमल को उप कप्तान बनाए जाने की घोषणा की.