चीन ने दुनिया के सबसे बड़े रेडियो टेलिस्कोप (दूरबीन) के इन्स्टालेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। 
•    यह टेलिस्कोप चीन के दक्षिण-पश्चिम प्रांत गुईझु में बनाया गया है।
•    यह 500 मीटर व्यास का अपर्चर स्फीयरिकल टेलिस्कोप इतना विशाल है कि 30 फुटबॉल पिचों को समा सकता है। 
•    इस टेलिस्कोप में 4450 त्रिकोणिय पैनलों को फिट किया गया है।•    इस टेलिस्कोप को पहाड़ियों की शृंखलाओं के बीच बनाया गया है। 
•    चीन के विज्ञान अकादमी के अंतर्गत आने वाले नेशनल ऐस्ट्रोनॉमिकल ऑबजरवेशन के डिप्टी हेड झेंग श्याओनियान ने कहा कि अब वैज्ञानिक इस रेडियो दूरबीन के ट्रायल की शुरुआत करेंगे।
•    झेंग ने कहा कि पृथ्वी के बाहर जीवन ढूँढने और अंतरिक्ष में अजीबोगरीब चीजों को ढूँढने व समझने के लिए चीन की यह परियोजना काफी उपयोग में आएगी। 
•    यह परियोजना 2011 में शुरू हुई थी।180 मिलियन डॉलर की लागत से बनी रेडियो टेलिस्कोप सितंबर तक पूर्णतया काम करनी शुरू कर देगी। 
•    अब चीन 2036 तक चाँद पर इंसान को भेजने की तैयारी में है और अंतरिक्ष स्टेशन बनाने की भी उसकी मंशा है। 
•    इन परियोजनाओं पर काम शुरू हो चुका है।