महाराष्ट्र का नागपुर और चीन का जिनान शहर एक संधि पर हस्ताक्षर के बाद ‘सिस्टर सिटीज’ बन गए हैं। 
•    इस संधि के तहत शिक्षा, खेल, युवा मामलों, शहरी नियोजन एवं अन्य क्षेत्रों में विचारों एवं प्रौद्योगिकी के आदान प्रदान की अनुमति होगी।
•    दोनों शहरों के बीच यह रिश्ता बनाने के लिए कल नागपुर नगर निगम (एनएमसी) और जिनान ने इस संबंध में समझौता किया।
•    नागपुर के महापौर प्रवीण डाटके और चीनी प्रतिनिधिमंडल के अधिकारियों की मौजूदगी में यहां नागपुर के नगर आयुक्त श्रवण हार्डिकर और जिनान म्यूनिसिपल पीपुल्स कांग्रेस के निदेशक शू चांगयू ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।
•    नागपुर महाराष्ट्र राज्य का एक प्रमुख शहर है। 
•    नागपुर की लगभग आधी आबादी मराठी भाषा बोलती है। 
•    यह नगर संतरों के लिये काफी मशहूर है। 
•    इसलिए इसे लोग संतरों की नगरी भी कहते हैं।
•    हाल ही में इस शहर को देश के सबसे स्वच्छ व सुदंर शहर का इनाम मिला है। 
•    नागपुर भारत देश का दूसरे नंबर का ग्रीनेस्ट (हरित शहर) शहर माना जाता है। 
•    बढ़ते इन्फ्रास्ट्रकचर की वजह से नागपुर की गिनती जल्द ही महानगरों में की जायेगी।