न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेट कप्तान और बल्लेबाज मार्टिन क्रो का 3 मार्च को निधन हो गया। 
•    वो लिंफोमा से पीड़ित थे और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। 
•    53 वर्षीय क्रो को पहली बार फॉलिक्यूलर लिंफोमा की शिकायत 2012 में हुई थी
•    मार्टिन क्रो ने कीवी टीम की ओर से 77 टेस्ट मैच खेले थे, जबकि 143 वनडे मैचों में भी शिरकत की थी।  क्रो लगातार 13 साल तक न्यूजीलैंड टीम के लिए खेलते रहे।
•    क्रो ने 45.36 के औसत से 5,444 टेस्ट रन बनाए थे। 
•    उन्होंने 17 टेस्ट शतक लगाए थे। क्रो ने अपना आखिरी टेस्ट और वनडे दोनों भारत में ही खेले थे। 
•    क्रो ने 8 से 12 नवंबर, 1995 में कटक में भारत के खिलाफ अपने करियर का आखिरी टेस्ट खेला था 
•    उन्होंने 26 नवंबर 1995 को नागपुर में अपने करियर का आखिरी एकदिवसीय मैच खेला था।
•    उन्हें बेस्ट यंग बैट्समेन इन द वर्ल्ड का खिताब भी दिया गया .