लैंगिकता समानता और महिला सशक्तीकरण के लिए काम करने वाली संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने ऑस्कर पुरस्कार विजेता अभिनेत्री एनी हैथवे को वैश्विक सद्भावना दूत नियुक्त किया है। 
•    ‘यूएन वूमन’ की कार्यकारी निदेशक फुमजिले मलामबो नगकुका ने पुरस्कार के बाद एनी को महिला एवं बालिकाओं के अधिकारों की बड़ी समर्थक बताया।
•    ” एनी पहले भी महिला अधिकारों को लेकर सशक्त रुप से काम कर चुकी हैं। 
•    33 वर्षीय एनी ने पुरस्कार मिलने के बाद कहा “मैं लैंगिक समानता की दिशा में काम करने में मदद के इस अवसर से बहुत ही सम्मानित एवं प्रेरित महसूस कर रही हूं।” 
•    वह महिला सद्भावाना दूत के मामले में निकोल किडमैन और एमा वाटसन जैसी अभिनेत्रियों की सूची में शुमार हो गई हैं।
•    वो एक जानी मानी हॉलीवुड की कलाकार हैं