नासा अभियान 46 के अंतरिक्ष यात्री कमांडर स्कॉट केली और उनके रूसी साथी मिखाइल कोरनीएन्को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 340 दिन के बाद मंगलवार को पृथ्वी पर लौट आए।
•    उनका अतंरिक्ष यान कजाकिस्तान के समय के अनुसार आज सुबह 10 बजकर 20 मिनट (अमेरिकी समय के अनुसार रात्रि 23 बजकर 26 मिनट) पर कजाकिस्तान में उतरा।
•    नासा के प्रशासक चाल्र्स बोल्डेन ने बताया कि स्काट पहले अमरीकी अंतरिक्ष यात्री हैं जिन्होंने एक साल अंतरिक्ष में बिताया। 
•    एक सोयुज टीएमए 18ड अंतरिक्ष यान स्काट केली और मिखाइल की अंतरिक्ष से वापसी की यात्रा के लिए भेजा गया था।
•    स्कॉट केली अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर मंगल ग्रह की अमेरिका की यात्रा के लिए अग्रिम मदद हेतु अंतरिक्ष अन्वेषण मिशन पर भेजे गए थे।
•    एक साल के मिशन के दौरान स्टेशन के चालक दल ने नासा के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए और मानवता को लाभ पहुंचाने के लिए लगभग 400 परीक्षण किए। 
•    नैशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन संयुक्त राज्य अमेरिका की सरकार की शाखा है जो देश के सार्वजनिक अंतरिक्ष कार्यक्रमों व एरोनॉटिक्स व एरोस्पेस संशोधन के लिए जिम्मेदार है। 
•    फ़रवरी 2006 से नासा का लक्ष्य वाक्य "भविष्य में अंतरिक्ष अन्वेषण, वैज्ञानिक खोज और एरोनॉटिक्स संशोधन को बढ़ाना" है। 
•    नासा का गठन नैशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस अधिनियम के अंतर्गत जुलाई 1958 में किया गया था। 
•    अन्तर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन बाहरी अन्तरिक्ष में अनुसंधान सुविधा या शोध स्थल है जिसे पृथ्वी की निकटवर्ती कक्षा में स्थापित किया गया है . 
•    इसे बनाने में संयुक्त राज्य की नासा के साथ रूस की रशियन फेडरल स्पेस एजेंसी (आरकेए), जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (जेएएक्सए), कनाडा की कनेडियन स्पेस एजेंसी (सीएसए) और यूरोपीय देशों की संयुक्त यूरोपीयन स्पेस एजेंसी (ईएसए) काम कर रही हैं। इनके अतिरिक्त ब्राजीलियन स्पेस एजेंसी (एईबी) भी कुछ अनुबंधों के साथ नासा के साथ कार्यरत है।