ट्विटर ने भारत में महिलाओं के सशक्तिकरण के नाम पर  26 फरवरी 2016 को पॅजिशन ऑफ स्ट्रेंथनाम का एक अभियान आरंभ किया.  
•    इस अभियान का उद्देश्य देश में लैंगिक असमानता को ऑनलाइन माध्यम से कम करना और देश में महिलाओं की आवाज़ को बुलंद करना है.
•    ये अभियान ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से चलाया जाएगा . 
•    पुरुषों के वर्चस्व को ध्यान में रखते हुए महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए इस अभियान की शुरुवात की गयी है .
•    पॅजिशनऑफस्ट्रेंथ अभियान की शुरुवात फिक्की महिला संगठन और ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन की भागीदारी के साथ किया गया.
•    इससे महिलाएं ऑनलाइन अपनी पहचान सुनिश्चित करने के साथ-साथ सुरक्षित संवाद करने के लिए नेटवर्क तैयार कर सकती हैं.
•    इस अभियान की शुरुवात ऑस्ट्रेलिया एवं आयरलैंड में पहले ही हो चुकी है . 
•    ये अभियान उपयोगकर्ताओं को किसी भी तरह के ऑनलाइन दुरुपयोग के प्रति स्पष्ट रूप से विचार प्रकट करने का अवसर भी प्रदान करता है.
•    ये अभियान हिंदी और अंग्रेजी दोनों में शुरू किया गया है .