दुनिया की सबसे लंबी और गहरी रेल सुरंग का बुधवार को इनॉगरेशन हो गया। इसे बनाने में करीब दो दशक लगे। 57 किमी लंबी ये गोटहार्ड बेस सुरंग स्विट्जरलैंड के यूरी के सेंट्रल कैंटन के अर्स्टफेल्ड से शुरू होकर सदर्न टिसिनो कैंटन के बोडियो तक चलेगी। इससे ज्यूरिख से नॉर्थ इटली के मिलान के बीच अब दो घंटे 40 मिनट का समय लगेगा। इस ट्रैक से रोजाना 300 से ज्यादा ट्रेनें गुजरेंगी। 
•    इस रेल सुरंग की लंबाई 57 किमी है।
•    इससे रोजाना 260 मालगाड़ियां और 65 पैसेंजर ट्रेनें गुजरेंगी।
•    इन ट्रैक पर ट्रेन 200 किमी/घंटे की स्पीड से दौड़ सकेंगी। इस सुरंग में दिसंबर तक सर्विसेस शुरू हो जाएंगी।
•    यह सुरंग सी लेवल से 550 मीटर ऊपर और स्विट्जरलैंड के सबसे ऊंचे माउंटेन क्रेस्ट से 2300 मीटर नीचे है।
•    यह सुरंग आल्प्स पहाड़ों के 2.3 किमी नीचे बनी है।
•    पहाड़ों के ऊपर का तापमान जीरो डिग्री और सुरंग के अंदर 46 डिग्री रहता है।
•    सुरंग के ट्रैक के स्लैब को बनाने के लिए 125 मजदूरों ने 43800 घंटों तक काम किया।
•    ज्यूरिख से नॉर्थ इटली के मिलान के बीच अब 2 घंटे चालीस मिनट का समय लगेगा। यह पहले के मुकाबले एक घंटे कम होगा।
•    इस सुरंग को 2600 लोगों ने 17 साल तक लगातार काम कर करके बनाया।
•    इस नए रेल ट्रैक को बनाने का मकसद रेल भाड़े को कम करना है।
•    इसके अलावा, इसमें से ज्यादा से ज्यादा भारी सामान ले जाया सकेगा। इससे रोड ट्रांसपोर्ट पर दबाव कम हो जाएगा। इससे पॉल्यूशन भी कम होगा।
•    स्विस फेडरल रेल सर्विस के मुताबिक, इस लाइन पर 9 हजार से 2020 तक 15 हजार पैसेंजर ट्रैवल करेंगे।
यूरोपियन यूनियन ट्रांसपोर्ट कमिश्नर वायलेटा बुल्क ने पिछले हफ्ते इस सुरंग को यूरोप के लिए 'गाडसेंड' बताया, जो रोटरडैम और एन्टर्प को एड्रियाटिक के पोर्ट से जोड़ेगी।
•    1947 में सबसे पहले स्विस इंजीनियर कार्ल एडवर्ड ग्रूनर ने इसकी पहली डिजाइन बनाई थी।
•    प्रोजेक्ट की बढ़ती गई कास्ट, प्रॉसेस में देरी और दूसरी परेशानियों की वजह से ये प्रोजेक्ट 1999 तक टलता गया।
•    तब से 17 साल में करीब 80 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से यह सुरंग बनी है।
•    इसे बनाने में इंजीनियर्स को करीब 73 तरह के रॉक्स को ब्लास्ट करना पड़ा। इसमें कई हार्ड ग्रेनाइट और कई सॉफ्ट थे।
28 मिलियन टन रॉक्स को टनल के निकाला गया। इसके कन्स्ट्रक्शन के दौरान 9 वर्कर्स की मौत हुई।
•    दिसंबर में इस रूट पर सर्विसेस शुरू हो जाएंगी। ज्यूरिख से उत्तरी इटली के मिलान के बीच दूरी कम हो जाएगी। यह सफर दो घंटे चालीस मिनट का हो जाएगा।
लोगों का करीब एक घंटे का समय बचेगा।
•    गोटहार्ड रेल सुरंग के इनॉगरेशन के बाद यह जापान की 53.9 किमी लंबी सीकान सुरंग को पीछे छोड़ देगी।
•    इंग्लैड और फ्रांस को जोड़ने वाली 50.5 किमी लंबी चैनल सुरंग अब तीसरे नंबर पर चली जाएगी।