पूर्व केंद्रीय मंत्री वी नारायणसामी केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के दसवें मुख्यमंत्री होंगे। सर्वसम्मति से कांग्रेस विधायक दल का नेता चुन लिया गया। 
•    हाल में संपन्न विधान सभा चुनावों में कांग्रेस गठबंधन ने 30 सदस्यीय सदन में 17 सीटों पर जीत हासिल की। 
•    इसमें कांग्रेस के 15 और द्रमुक के 2 विधायक शामिल हैं।
•    कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों से विचार-विमर्श के बाद पार्टी राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने नारायणसामी के नेता चुने जाने की घोषणा की। 
•    नारायणसामी संप्रग-दो सरकार में प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री थे, जबकि संप्रग-1 में वह संसदीय कार्य राज्य मंत्री थे। 
•    विधायक दल का नेता चुने जाने की दौड़ में नारायणसामी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नमोशिवायम से कड़ी टक्कर मिल रही थी। 
•    लेकिन कांग्रेस आलाकमान के दखल देने के बाद पीसीसी प्रमुख पीछे हट गए। इसके चलते नारायणसामी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता तय कर दिया गया। 
•    वहीं चुनाव के बाद राष्ट्रपति की ओर से भाजपा नेता किरण बेदी को पुड्डुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।