दिल्ली में बीजेपी की ओर से सीएम उम्मीदवार रहीं और सामाजिक कार्यकर्ता किरण बेदी को पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।
•    राष्ट्रपति ने किरण बेदी को पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया है।
•    दिल्ली चुनाव में बीजेपी की करारी हार के बाद किरण बेदी राजनीतिक सक्रियता से दूर थीं और बीजेपी किसी भी कार्यक्रम में कभी नजर नहीं आईं। 
•    इस चुनाव में बीजेपी को महज 3 सीटें ही मिली थीं और वह खुद भी चुनाव हार गई थीं। 
•    किरण बेदी 1972 बैच की आईपीएस अधिकारी रह चुकी हैं।
•    डॉ॰ किरण बेदी भारतीय पुलिस सेवा की प्रथम वरिष्ठ महिला अधिकारी थी। उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए अपनी कार्य-कुशलता का परिचय दिया है। 
•    वे संयुक्त आयुक्त पुलिस प्रशिक्षण तथा दिल्ली पुलिस स्पेशल आयुक्त (खुफिया) के पद पर कार्य कर चुकी हैं। 
•    इस समय वे संयुक्त राष्ट्र संघ के ‘शांति स्थापना ऑपरेशन’ विभाग में नागरिक पुलिस सलाहकार’ के पद पर कार्यरत हैं।
•    उन्हें वर्ष 2002 के लिए भारत की ‘सबसे प्रशंसित महिला’ चुना गया। द ट्रिब्यून के पाठकों ने उन्हें ‘वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला’ चुना।