दक्षिण कोरिया की लेखिका हान कांग के उपन्यास 'द वेजीटेरियन' ने वर्ष 2016 का प्रतिष्ठित मान बुकर अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। 
•    कांग ने नोबेल पुरस्कार विजेता ओरहान पामुक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक बिकने वाली पुस्तकों की लेखिका एलेना फेरेंट को पीछे छोड़कर 50 हजार पाउंड (करीब 48 लाख रुपये) का पुरस्कार जीता है। 
•    पांच जजों के पैनल ने 'द वेजीटेरियन' को 155 पुस्तकों में सर्वसम्मति से सर्वश्रेष्ठ उपन्यास चुना गया।
•    सियोल इंस्टीट्यूट ऑफ द आर्ट्स में कलात्मक लेखन पढ़ाने वाली कांग दक्षिण कोरिया की लोकप्रिय लेखिका हैं। 
•    वह देश के कई प्रतिष्ठित पुरस्कार भी जीत चुकी हैं। 'द वेजीटेरियन' उनका अंग्रेजी में अनुवाद हुआ पहला उपन्यास है। 
•    उसका 28 साल की स्मिथ ने अनुवाद किया, जिन्होंने महज सात साल पहले कोरियाई भाषा सीखी। 'द वेजीटेरियन' तीन भागों को विभक्त उपन्यास है।