इकनॉमिक्स की एक प्रमुख पत्रिका के शोध में क्रोनी कैपिटलिजम सूचकांक में भारत को नौंवे स्थान पर रखा गया है। 
•    नवीनतम क्रोनी कैपिटलिजम इंडेक्स के अनुसार, देश में राजनीतिक साठ-गांठ से प्रभावित कारोबार की संपत्ति सकल घरेलू उत्पाद (जीडीप) के 3.4 प्रतिशत और इससे मुक्त क्षेत्रों के कारोबार की संपत्ति 8.3 प्रतिशत के बराबर है।
•    यह अध्ययन फोर्ब्स पत्रिका द्वारा प्रकाशित दुनिया के अरबपतियों व उनकी संपत्ति की सूची के आंकडों पर आधारित है। 
•    इस सूचकांक में रूस राजनीतिक सहयोग वाले क्षेत्रों की सम्पत्ति के जीडीपी में 18 प्रतिशत हिस्से के साथ सबसे ऊपर है।
•    उसके बाद मलेशिया और फिलीपींस तथा सिंगापुर का स्थान है। 
•    रिपोर्ट के अुनसार, 2004 और 2014 के बीच क्रोनी कैपिटलिजम से प्रभावित व्यवसायों के अरबपतियों की सम्पत्ति 385 प्रतिशत बढ़ कर 2 हजार अरब डॉलर तक पहुंच गयी।