भारतीय अमेरिकी सिख महिला हरमीत कौर ढिल्लो को अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी में अहम पद पर नियुक्त किया गया.  हरमीत कौर 1 मई 2016 को चंडीगढ़ में जन्मी . उन्हें रिपब्लिकन नेशनल कमिटी की महिला समिति का सदस्य बनाया गया. इससे पहले वे कैलिफोर्निया जीओपी की उपाध्यक्ष थीं. वे कैलिफोर्निया रिपब्लिकन पार्टी की उपाध्यक्ष बनने वाली पहली महिला हैं.
•    वो एक मशहूर वकील हैं. 
•    वो उत्तर कैरोलिना में पली-बढीं.
•    वे बोर्डरूम एडवाइजर एवं वकील भी रह चुकी हैं. 
•    इसके अलावा उनके विभिन्न कॉरपोरेट एवं औद्योगिक क्लाइंट्स हैं.
•    उन्हें थॉमसन/वेस्ट पब्लिशिंग द्वारा नॉर्थन कैलिफोर्निया के सुपर लॉयर की उपाधि से भी सम्मानित किया गया.
•    उन्होंने अपने अनुभवों एवं विभिन्न कार्यक्षेत्रों में प्रैक्टिस करने के उपरांत वर्ष 2006 में अपनी लॉ फर्म आरंभ की.
•    उनका लीगल करियर न्याय आधारित मुद्दों, कानूनी चुनौतियों से निपटने एवं लोगों की सहायता तथा जटिल मुद्दों को सुलझाने से भरा रहा है.
•    उन्होंने न्यूयॉर्क, लंदन सैन फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र में कानूनी अभ्यास किया. 
•    जटिल विवादों, बौद्धिक संपदा आदि मुद्दों पर उनकी विशेष रूचि रही है.