मारीशस में चल रही 12 वीं राष्ट्रमंडल जूडो चैंपियनशिप में भारत के जूनियर जुडो खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण सहित छह पदक जीते हैं। 
•    भारतीय जूडो महासंघ से शुक्रवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्या लक्ष्मी को 44 किलो वर्ग, गरिमा चौधरी को 63 किलो वर्ग, संदीप को 56 किलो वर्ग और यायमा सिंह ने 81 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। 
•    मंजीत नंदलाल को 66 किलो वर्ग में रजत और रजिंदर सिंह को 0 किलो वर्ग में कांस्य मिला । 
•    भारतीय जूडो महासंघ ने 2018 में होने वाले राष्ट्रमंडल जूडो चैम्पियनशिप की मेजबानी भारत को दी  है। इसकी मेजबानी जयपुर को करनी है।
•    राष्ट्रमंडल जूडो चैम्पियनशिप के तहत कैडेट्स, सीनियर्स, मास्टर्स एवं विजुअली ईम्पेयर्ड वर्ग के मुकाबले होते हैं। यह पहला मौका है, जब राष्ट्रमंडल जूडो चैम्पियनशिप का आयोजन भारत में हो रहा है। इसकी तारीफ हालांकि अभी तय नहीं की गई है।
•