बॉलीवुड अदाकारा राधिका आप्टे ट्रिबेका फिल्मोत्सव की इंटरनेशनल नेरटिव फीचर फिल्म श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजी गई हैं। 
•    राधिका ने यह पुरस्कार मैडली फिल्म के क्लीन शेवन खंड के लिए जीता है। 
•    मैडली में छह खंड हैं, जिसमें क्लीन शेवन का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है। 
•    इस खंड में अभिनेता आदर्श गौरव व सत्यदीप मिश्रा भी हैं। 
•    प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा एक कार्यक्रम में की गई।
•    राधिका आप्टे एक भारतीय अभिनेत्री हैं। इनका जन्म पुणे में 7 सितम्बर 1985 को हुआ था। वो हिन्दी, बंगाली, मराठी, तेलुगू और मलयालम भाषा में कई फिल्में कर चुकीं हैं।
•    इन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत एक बॉलीवुड फ़िल्म वाह लाइफ हो तो ऐसी में एक छोटे से किरदार को निभा कर की। जिसके पश्चात उन्होंने अन्य भाषा के फ़िल्मों में कार्य करना शुरू किया। 
•    राधिका आप्टे इससे पहले श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित बदलापुर में भी कार्य कर चुकीं हैं।