यूरोप विश्र्व का ऐसा पहला क्षेत्र बन गया है जिसने मलेरिया बीमारी का पूरी तरह सफाया कर दिया। 
•    विश्र्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बुधवार को यूरोप के मलेरिया मुक्त होने की घोषणा की। डब्ल्यूएचओ के यूरोपीय क्षेत्र निदेशक सुजसाना जैकब ने कहा, यूरोप के स्वास्थ्य इतिहास का यह मील पत्थर है। 
•    2015 में यूरोप में मलेरिया का एक भी केस दर्ज नहीं किया गया जबकि 1995 में 90,712 मरीज सामने आए थे। 
•    मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति, प्रतिबद्धता, सतर्कता, मच्छर उन्मूलन की सटीक नीति और अंतर-सीमा सहयोग के बलबूते यह लक्ष्य पाना संभव हो पाया। 
•    जैकब ने कहा, अभी आधा लक्ष्य ही पूरा हुआ है। जब तक पूरे विश्र्व से मच्छर समाप्त नहीं होंगे तब तक यूरोप में इस बीमारी के फिर लौटने की आशंका बनी रहेगी। अन्य क्षेत्र का मलेरिया रोगी इस क्षेत्र में यह बीमारी ला सकता है। 
•    पिछले वर्ष विश्र्व के अन्य भागों में मलेरिया के दो करोड़, 14 लाख मामले सामने आए जिनमें से चार लाख, 38 हजार रोगियों ने दम तोड़ दिया। इनमें से अधिकतर लोग अफ्रीका महाद्वीप से थे।