पूर्व सेना अध्यक्ष जनरल जे जे सिंह को 11 अप्रैल 2016 को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑफिसर ऑफ द लिजियन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया.सिंह का चुनाव भारतीय सेना में तारकीय भूमिका निभाने पर किया गया तथा उनके द्वारा भारत एवं फ्रेंच आर्मी के मध्य किये गये सहयोग में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के कारण भी उनका चुनाव किया गया. सिंह को फ्रांस के राजदूत फ्रेंकोइस रिचिअर द्वारा सम्मानित किया गया.
•    नेशनल डिफेंस एकैडमी से प्रशिक्षित एवं रक्षा विज्ञान में स्नातकोतर जे जे सिंह नौंवीं मराठा लाइट इन्फेंट्री से 2 अगस्त 1964 को भारतीय सेना में शामिल हुए.
•    जनवरी 2003 में उन्हें सेना प्रशिक्षण कमान का जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ नियुक्त किया गया. जनवरी वर्ष 2004 में उन्हें पश्चिमी कमान का आर्मी कमांडर बनाया गया.
•    31 जनवरी 2005 को सिंह को सेना के चीफ ऑफ स्टाफ पद दिया गया.
•    वर्ष 2007 में उन्हें तीनों सेनाओं के स्टाफ कमेटी की कमान का अध्यक्ष नियुक्ति किया गया. 
•    सितंबर 2007 में सेवानिवृत होने के पश्चात् वे 2008 से 2013 तक अरुणाचल प्रदेश के राज्यपल रहे.
•    द लिजियन ऑफ ऑनर फ्रांस द्वारा प्रदान किया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है.
•    इसकी स्थापना 1802 में नेपोलियन बोनापार्ट ने की.
•    यह पांच भागों में विभक्त है जिसमें; नाइट, ऑफिसर, कमांडर, ग्रैंड ऑफिसर एवं ग्रैंड क्रॉस अवार्ड शामिल हैं.