डेनमार्क की पूर्व प्रधानमंत्री अंकर जोरेगनसेन का 93 वर्ष की अवस्था में 20 मार्च 2016 को कोपेनहेगन में निधन हो गया.
•    जोरेगनसेन 1972 से 1973 तक डेनमार्क की प्रधानमंत्री चुनी गयी. 
•    उन्होंने  1975 से 1982 तक प्रधानमंत्री  के रूप में देश की सेवा की.

•    1950 में जोरेगनसेन एक ट्रेड यूनियन के सदस्य बने. 
•    1968 और 1972 के बीच उन्होंने सिड (डेनिश वर्कर्स यूनियन) का नेतृत्व किया. 
•    उन्होंने डेनिश वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया. 
•    वह 1964 में पहली बार  डेनमार्क की संसद हेतु निर्वाचित किए गए.
•    1972 में यूरोपीय संघ के जनमत संग्रह के बाद जोरेगनसेन डेनमार्क के प्रधानमंत्री के रूप जेन्स ओटो क्राग के उत्तराधिकारी बने. 
•    जोरेगनसेन इस पद पर 14 महीने तक रहे. 
•    1973 के आम चुनाव के बाद पौल हर्टिंग उनके उत्तराधिकारी बने.
•    एक साल तक विपक्ष में रहने के बाद उन्होंने पुन: सोशल डेमोक्रेटिक अल्पमत सरकार के साथ डेनमार्क के प्रधानमंत्री का पद भार संभाला.