Updated On : April 27, 2023
देश में लगे लॉकडाउन की वजह से बेरोजगारी दर में उछाल आया है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) ने देश में बेरोजगारी पर सर्वे रिपोर्ट जारी किया है। इस सर्वे रिपोर्ट के अनुसार तीन मई को समाप्त हुए सप्ताह में देश में बेरोजगारी दर बढ़कर 27.1 फीसदी पर पहुंच गई है।
इससे पहले जारी सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल 2020 में देश में बेरोजगारी दर बढ़कर 23.5 फीसदी पर पहुंच गई थी। सिर्फ अप्रैल महीने में बेरोजगारी दर में 14.8 फीसदी का इजाफा हुआ था। मार्च महीने के मुकाबले अप्रैल में बेरोजगारी दर में तेज बढ़ोतरी हुई थी।
मुस्तफा अल कदीमी को राजनीतिक गतिरोध के कारण अंत में इराक के नए प्रधान मंत्री के रूप में चुना गया है। इराक की संसद ने 7 मई, 2020 को मुस्तफा कादिमी को देश के नए प्रधान मंत्री के रूप में चुना है।
सरकार पर विरोध प्रदर्शनों के कारण नवंबर 2019 में एडेल अब्दुल महदी के इस्तीफे के बाद मुस्तफा कादिमी इराक के पहले उचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। कादिमी इराक के पूर्व खुफिया प्रमुख रहे हैं।
इराकी पार्लियामेंट ने कदीमी के 15 कैबिनेट मंत्रियों के नामों को भी मंजूरी दी गई है, जबकि 5 को खारिज कर दिया गया।
भारतीय अर्थ सेवा के अधिकारी डी.पी.एस. नेगी ने बुधवार को श्रम ब्यूरो के महानिदेशक का पदभार संभाला। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के तहत काम करने वाला यह ब्यूरो श्रमिकों, रोजगार और खुदरा मुद्रास्फीति से संबंधित आंकड़े जुटाने और उनके विश्लेषण का काम करता है। महानिदेशक के अलावा नेगी मंत्रालय के वरिष्ठ श्रम एवं रोजगार सलाहकार भी होंगे।
पदभार ग्रहण करने के बाद नेगी ने पीटीआई-से कहा कि सरकार ने उनकी इस पद पर नियुक्ति 29 अप्रैल 2020 को की थी। आज उन्होंने इसका पदभार संभाला है। नेगी 1985 बैच के भारतीय अर्थ सेवा अधिकारी हैं। इससे पहले लघु एवं मध्यम उद्योग क्षेत्र के लिए वित्त परामर्शक रह चुके हैं। साथ ही श्रम मंत्रालय में सामाजिक सुरक्षा निदेशक भी रह चुके हैं।
लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को पुनः संसद की लोक लेखा समिति (Parliament's public accounts committee-PAC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्हें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा समिति के अध्यक्ष के रूप में फिर से नियुक्त किया गया था।
PAC का काम भारत सरकार के सभी सरकारी ख़र्चों के खातों की जांच करना है, जिसका आधार हमेशा नियंत्रक और महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट ही होती है। PAC सबसे पुरानी संसदीय समिति है जिसमें कुल 22 सदस्य होते हैं, जिसमें 15 लोकसभा द्वारा तथा 7 सदस्य राज्य सभा द्वारा एक वर्ष के लिये निर्वाचित किए जाते हैं।
इस वर्ष 7 मई को विश्व स्तर पर Vesak Day 2020 अर्थात बैशाख दिवस मनाया जाएगा। बैशाख, बुद्धपूर्णिमा का दिन है, जो दुनिया भर के बौद्धों द्वारा सबसे पवित्र दिन माना जाता है। इसी दिन भगवान गौतम बुद्ध को आत्मज्ञान की प्राप्ति हुई थी। हर साल संयुक्त राष्ट्र द्वारा इस दिवस को मनाया जाता है।
इस दिन को साल 2000 से संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल मनाया जा रहा है। इस दिवस को मनाए जाने का प्रस्ताव 1999 में पारित किया गया था। साल 2004 से, अंतर्राष्ट्रीय वेसाक शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। 2019 में, इसे वियतनाम में आयोजित किया गया था। अब तक यह शिखर सम्मेलन थाईलैंड में 11 बार, वियतनाम में 3 बार और श्रीलंका में 1 बार आयोजित किया जा चुका है। बुद्ध के जन्मदिन को बैशाख दिवस के रूप में मनाने का निर्णय पहली बार वर्ल्ड फेलोशिप ऑफ बुद्धिस्ट सम्मेलन में लिया गया था जिसे 1950 में श्रीलंका में आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में कई देशों के बौद्ध नेताओं ने भाग लिया था।
हाल ही में ‘Vijyant at Kargil: The Life of a Kargil Hero’ नामक एक पुस्तक का विमोचन किया गया। यह पुस्तक वीर चक्र पुरस्कार विजेता (मरणोपरांत) कैप्टेन विजयनत थापर की जीवनी है। इस पुस्तक के लेखक विजयनत के पिता कर्नल वीएन थापर और नेहा द्विवेदी हैं, जो शहीद की बेटी हैं। यह पुस्तक भारतीय सैन्य अकादमी में शामिल होने के बाद विजयनत थापर की यात्रा और उनके अनुभवों पर आधारित है, जहां से वे एक अच्छे अधिकारी बनकर उभरे थे।
कैप्टेन विजयनत थापर का जन्म 26 दिसंबर 1976 को एक सैन्य परिवार में कर्नल वी एन थापर और तृप्ता थापर के घर हुआ था। वह 4वीं पीढ़ी के सेना अधिकारी हैं। 15 वर्ष की आयु में, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के लिए चुना गया। उन्हें वे 12 दिसंबर, 1998 को भारतीय सेना में शामिल हुए थे'। कारगिल युद्ध के नोल हमले के दौरान 29 जून, 1999 को उनके सिर में गोली लगने के कारण 22 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था।
Vesak Day 2020 is observed globally on 7 May. Vesak, the Day of Full Moon is the most sacred day to the Buddhists all over the world. On this day, Lord Gautham Buddha attained enlightenment. The Day is commemorated by the United Nations every year.
Frequently Asked Questions
Why is it important to read newspapers daily?
How to make my general knowledge and current affairs stronger?
How to remember GK and current affairs for competitive exams?
Which is the best app for daily news?
Which is the best app for current affairs?
How to stay informed about current events?
Which website is good for the latest current affairs?
April 27, 2023