Updated On : April 3, 2023
5 मई, 2020 को भारतीय नौसेना ने मालदीव में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन “समुद्र सेतु” शुरू किया। वे एयरलाइंस का संचालन बंद होने के कारण विदेशी भूमि में फंसे हुए हैं।
भारतीय जहाजों जलाशवा और मगर को माले, मालदीव के बंदरगाह पर भेजा जा रहा है। पहली यात्रा के दौरान लगभग 1000 व्यक्तियों को लाने की योजना है। मालदीव से निकाले जाने वाले भारतीयों की सूची भारतीय मिशन द्वारा मालदीव में तैयार की जा रही है।
आईएनएस जलाश्व 8 मई, 2020 को मालदीव में पहुंचेगा। यह 17,521 टन को विस्थापित करने में सक्षम है। आईएनएस मगर 10 मई, 2020 को मालदीव में पहुंच जाएगा। यह एक उभयचर युद्ध पोत है जो 5,750 टन को विस्थापित करने में सक्षम है।
निकासी के बाद इन लोगों को कोच्चि में क्व रांटाइन में रखा जायेगा।
केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने Government e Marketplace (GeM) पोर्टल पर “द सरस कलेक्शन” लॉन्च किया। इसमें ग्रामीण स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए दैनिक उपयोगिता उत्पादों को प्रदर्शित करता है।
यह GeM और दीन दयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) की एक पहल है। यह ग्रामीण स्वयं सहायता समूहों को बाजार पहुंच प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
यह एक ऑनलाइन मार्केटप्लेस है, जहाँ पर विभिन्न सरकारी विभाग व एजेंसियां अपनी आवश्यकता की वस्तुएं व सेवाएं खरीद सकती हैं। इससे सरकारी विभागों वस्तुओं की खरीद में पारदर्शिता, कैशलेस व पेपरलेसनेस को बढ़ावा मिलेगा। इससे वस्तुओं की खरीद पर सरकारी व्यय में बचत भी होगी।
इसे अगस्त, 2018 में लांच किया गया था, अब तक इस प्लेटफार्म पर मूल्य के मामले में 10,800 करोड़ रुपये तथा लेनदेन के मामले में 6.96 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया गया है। GeM प्लेटफार्म पर 1.35 विक्रेता मौजूद हैं जो 4.43 लाख वस्तुओं का विक्रय करते हैं। इस प्लेटफार्म पर लगभग 26,500 क्रेता संगठन मौजूद हैं।
संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2019 में भारत में प्राकृतिक आपदाओं, संघर्ष और हिंसा के चलते 50 लाख से ज्यादा लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हुए थे। इस अवधि के दौरान विश्व में आंतरिक रूप से हुए नए विस्थापनों की यह सबसे बड़ी संख्या थी। भारत के बाद फिलीपीन, बांग्लादेश और चीन में विस्थापितों की संख्या सबसे अधिक थी। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) द्वारा प्रकाशित लॉस्ट एट होम रिपोर्ट में कहा गया कि 2019 में करीब 3.3 करोड़ नए विस्थापन रिकॉर्ड किए गए जिनमें से 2.5 करोड़ विस्थापन प्राकृतिक आपदा के कारण और 85 लाख विस्थापन संघर्ष एवं हिंसा की वजह से थे।
इस रिपोर्ट के मुताबिक कुल विस्थापितों में से 1.2 करोड़ बच्चे शामिल थे जिनमें से 38 लाख बच्चे संघर्ष एवं हिंसा के कारण विस्थापित हुए और 82 लाख बच्चे मौसम संबंधी आपदाओं के चलते विस्थापित हुए। रिपोर्ट में कहा गया है कि संघर्ष एवं हिंसा की तुलना में प्राकृतिक आपदाओं के कारण ज्यादा विस्थापित हुए। 2019 में करीब एक करोड़ नए विस्थापन पूर्वी एशिया और प्रशांत मे हुए जबकि इतनी ही संख्या में दक्षिण एशिया में भी लोगों को विस्थापित होने का दंश सहना पड़ा।
चीन (China) के नए बड़े वाहक रॉकेट लॉन्ग मार्च-5बी (Long March-5B rocket) ने मंगलवार को अपनी पहली उड़ान भरी। इसके जरिए देश के उन्नत, मानवयुक्त अंतरिक्ष यान का परीक्षण संस्करण एवं अंतरिक्ष में परीक्षण के लिए कार्गो वापसी कैप्सूल भेजा गया। चाइना मैन्ड स्पेस एजेंसी (सीएमएसए) के हवाले से सरकारी समाचार एजेन्सी शिन्हुआ ने यह खबर दी है। रॉकेट ने हेनान के तट पर वेंचांग अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र से बीजिंग के समय के अनुसार शाम छह बजे उड़ान भरी।
करीब 488 सेकेंड बाद कार्गो वापसी कैप्सूल के परीक्षण संस्करण के साथ, प्रायोगिक चालक दल रहित मानवयुक्त अंतरिक्षयान को रॉकेट से अलग कर दिया गया और यह नियोजित कक्षा में प्रवेश कर गया।
2020 का विषय ‘सेव लीव्स: क्लीन योर हैंड्स’ है।
विश्व अस्थमा दिवस प्रत्येक वर्ष मई के पहले मंगलवार को मनाया जाता है। इस वर्ष, विश्व अस्थमा दिवस 5 मई, 2020 को मनाया जा रहा है। यह दिन दुनिया भर में अस्थमा की बीमारी और देखभाल के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। जबकि primary focus अस्थमा से पीड़ित व्यक्ति, परिवार, दोस्तों और देखभाल करने वालों का सपोर्ट करना होता है।
2020 की थीम है : ‘Enough Asthma Deaths’.
Frequently Asked Questions
Why is it important to read newspapers daily?
How to make my general knowledge and current affairs stronger?
How to remember GK and current affairs for competitive exams?
Which is the best app for daily news?
Which is the best app for current affairs?
How to stay informed about current events?
April 3, 2023