Updated On : April 3, 2023
केन्द्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि बिहार और पंजाब सहित पांच और राज्य 'एक राष्ट्र- एक राशन कार्ड' योजना में शामिल हो गये हैं। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 60 करोड़ लाभार्थियों को राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी का फायदा मिल रहा है। 'एक राष्ट्र- एक राशन कार्ड' पहल के तहत, पात्र लाभार्थी एक ही राशन कार्ड का उपयोग करते हुये देश के किसी भी राज्य में स्थित उचित मूल्य की दुकान से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून (एनएफएसए) के तहत अपने कोटे का खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं। खाद्य मंत्रालय एक जून से पूरे देश में इस सुविधा को लागू करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। पासवान ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘आज 5 और राज्यों - बिहार, यूपी, पंजाब, हिमाचल प्रदेश तथा दमन और दीव को ‘एक राष्ट्र - एक राशन कार्ड प्रणाली ’ के साथ जोड़ा गया है।’’ उन्होंने कहा कि इस साल एक जनवरी को, 12 राज्य परस्पर एक दूसरे से जुड़े थे और अब 17 राज्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की इस एकीकृत प्रबंधन व्यवस्था के तहत आ गये हैं। इन राज्यों की राशन व्यवस्था परस्पर एक दूसरे से जुड़ गई है। एक सरकारी बयान में कहा गया, ‘‘17 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों के लगभग 60 करोड़ लाभार्थी राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी से लाभान्वित हो सकते हैं और वे मौजूदा राशन कार्ड का उपयोग करके सब्सिडी वाले खाद्यान्न खरीद सकते हैं।’’ आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, गोवा, झारखंड और त्रिपुरा 12 राज्य हैं जहां राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी लागू की गई है।
अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा (National Aeronautics and Space Administration) जोर शोर से मंगल के लिए अपना दूसरा रोवर भेजने की तैयारी कर रही है। इस रोवर के साथ वह एक हेलीकॉप्टर भी भेजने की तैयारी में है। यह छोटा हेलीकॉप्टर मंगल ग्रह की सतह के ऊपर उड़ान भरेगा। नासा ने उस हेलीकॉप्टर का नाम भारतीय मूल की लड़की के सुझाव पर रखा है।
यह 17 साल की भारतीय मूल की लड़की वनीजा रूपाणी है जिसके सुझाव पर नासा ने अपने हेलीकॉप्टर का नाम रखा है। वनीजा अमेरिका के अलाबामा के नॉर्थपोर्ट के हाई स्कूल जूनियर में हैं। उन्हें यह सम्मान नासा की ओर से आयोजित 'नेम द रोवर' प्रतियोगिता जीतने के बाद मिला, जिसमें उन्होंने अपना निबंध दिया था।
यस बैंक ने नीरज धवन को तत्काल प्रभाव से अपना मुख्य जोखिम अधिकारी नियुक्त किया है। बैंक ने उसके निदेशक मंडल ने एक मई 2020 को नीरज धवन को तीन साल के लिये बैंक के मुख्य जोखिम अधिकारी बनाया है। धवन शनिवार से यह पद संभाल रहे हैं।अब तक यह पद संभाल रहे आशीष अग्रवाल अब नयी भूमिका संभालेंगे। धवन इससे पहले यस बैंक में खुदरा और व्यापार बैंकिंग के लिये मुख्य जोखिम अधिकारी थे। उनके पास वित्तीय सेवाओं और बैंकिंग उद्योग में 29 वर्षों का अनुभव है।
प्रत्येक वर्ष 3 मई को 'वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे' के तौर पर मनाया जाता है। यूनेस्को की आम सम्मेलन की सिफारिश के बाद दिसंबर 1993 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस घोषित किया गया था। तब से 3 मई को विंडहोक की घोषणा की सालगिरह को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस को मानाने का मुख्य उद्देश्य प्रेस स्वतंत्रता के मूल सिद्धांतों का जश्न मनाने के साथ दुनिया भर में प्रेस की स्वतंत्रता की स्थिति का आंकलन करना। इसके साथ ही हमलों से मीडिया की रक्षा करना और उन पत्रकारों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने कर्तव्य के चलते अपना जीवन खो दिया है। प्रत्येक वर्ष प्रेस फ्रीडम डे की थीम अलग होती है।
इस वर्ष की थीम है Journalism Without Fear or Favour यानी बिना डर या पक्षपात के पत्रकारिता।
Frequently Asked Questions
Why is it important to read newspapers daily?
How to make my general knowledge and current affairs stronger?
How to remember GK and current affairs for competitive exams?
Which is the best app for daily news?
Which is the best app for current affairs?
How to stay informed about current events?
Which is the best online current affairs site for competitive exams?
April 3, 2023